
मां को बचाने के लिए युवक ने पिता को 24 बार चाकुओं से गोदा, फिर खुद बुलाई पुलिस
AajTak
इटली में एक युवा को अपने पिता की हत्या करने के लिए 20 साल की सजा सुनाई गई है. एलेक्स पोंपा नाम के इस युवक ने माना कि उसने अपने पिता ग्युसेपे को अपने घर पर ही किचन के चाकू से 24 बार हमला किया था. हालांकि एलेक्स ने ये कदम इसलिए उठाया था क्योंकि वो अपनी मां को अपने पिता की हिंसा से बचाना चाहता था.
इटली में एक युवा को अपने पिता की हत्या करने के लिए 20 साल की सजा सुनाई जा सकती है. एलेक्स पोंपा नाम के इस युवक ने माना कि उसने अपने पिता ग्युसेपे पर किचन के चाकू से 24 बार हमला किया था. हालांकि एलेक्स ने ये कदम इसलिए उठाया था क्योंकि वो अपनी मां को अपने पिता की हिंसा से बचाना चाहता था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) इस केस की जांच में सामने आया है कि ग्युसेपे पिछले कई सालों से अपने परिवार का मानसिक शोषण कर रहा था, खासतौर पर ये शख्स अपनी पत्नी को मानसिक तौर पर काफी टॉर्चर करता था और उस पर काफी शक करता था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये शख्स अपनी पत्नी को दिन में सैंकड़ों बार फोन कर उस पर निगरानी रखने की कोशिश करता था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) एलेक्स के पास 200 ऐसी ऑडियो फाइल्स भी थी जिसमें एलेक्स के पिता को मामूली बातों पर भी बहुत ज्यादा आक्रामक और गुस्सैल अंदाज में बात करते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एलेक्स और उसके भाई ने अपने अंकल को मैसेज किया था और उनसे मदद मांगी थी. इन दोनों को लग रहा था कि उनके पिता आज फिर उनकी मां को फिर मार सकते हैं और इसके चलते दोनों काफी घबराए हुए थे.(फोटो क्रेडिट: Getty Images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











