
'मां को कैंसर है, पैसे चाहिए', प्रफुल्ल पटेल के नाम पर कतर के शाही परिवार से ठगी की कोशिश, ऐसे खुला राज
AajTak
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का नंबर और फोटो इस्तेमाल कर वॉट्सऐप पर कतर के शाही परिवार को ठगने की कोशिश करने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी ने कतर के शाही परिवार को मैसेज कर पैसे मांगे थे और बताया था कि उसकी मां को कैंसर है और इलाज के लिए पैसों की जरूरत है.
महाराष्ट्र के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर कतर के शाही परिवार को ठगने की कोशिश करने के मामले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
आरोपी बिजनेसमैन है और उसने खुद को नेता बताया था. उसने वॉट्सऐप पर प्रफुल्ल पटेल की तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाया और फिर कतर के शाही परिवार से पैसों की मांग की. उसने कहा कि उसकी मां को कैंसर है और इलाज के लिए पैसों की जरूरत है.
मां की इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कारोबारी का नाम राहुल कांत है और वो मुंबई के जुहू इलाके में रहता है. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उस पर वीआईपी नंबर का इस्तेमाल कर शाही परिवार से संपर्क करने और पैसे मांगने का आरोप है. पुलिस पूछताछ में कांत ने दावा किया कि उसकी मां को कैंसर है और उनके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है.
महाराष्ट्र साइबर विभाग के स्पेशल आईजी यशस्वी यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय लोगों और नेताओं के नाम का इस्तेमाल करना और उन्हें बदनाम करना आम हो गया है, जो चिंताजनक है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का कारोबार फेल हो गया था और कैंसर से जूझ रही मां का इलाज नहीं करवा पा रहा था.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक पेड ऐप लिंक का इस्तेमाल किया था, जिससे वीआईपी के नंबरों तक पहुंच आसान हो जाती है. उसने कतर के शाही परिवार से संपर्क करने के लिए प्रफुल्ल पटेल की तस्वीर और नंबर का इस्तेमाल किया और खुद को प्रफुल्ल पटेल बताया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








