
'मां के समय हुई गलती की माफी...', चुनाव से पहले टीवी पर आकर हाथ क्यों जोड़ने लगे तारिक रहमान
AajTak
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान ने अपनी पार्टी के पुराने शासनकाल में हुई गलतियों के लिए देशवासियों से माफी मांगी है. उन्होंने आगामी चुनाव में जीत के लिए जनता से समर्थन मांगा है और गरीबों, किसानों, युवाओं के लिए कई अच्छी योजनाओं का वादा किया है.
'अतीत में आपके समर्थन से बीएनपी ने बांग्लादेश में कई बार शासन किया है. उस दौरान हमसे अनजाने में कुछ गलतियां हुई होंगी. इसके लिए मैं देश के लोगों से दिल से माफी मांगता हूं.' देश के लोगों के नाम ये माफीनामा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान का है. बांग्लादेश चुनाव में जीत की अहम दावेदार मानी जाने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता रहमान ने सोमवार शाम को टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 'गलतियों' के लिए माफी मांगी.
बांग्लादेश में 1991-96 और 2001-06 तक तारिक रहमान की मां बेगम खालिदा जिया का शासन था. तारिक रहमान ने अपनी मां के शासनकाल की कोई स्पष्ट गलती नहीं बताई. लेकिन उनके बयान से साफ है कि वो खालिदा जिया के शासनकाल में हुई बड़ी आलोचनाओं की ओर इशारा कर रहे हैं.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीएनपी ने पुरानी गलतियों से सीख ली है और उसी सीख के सहारे आत्मनिर्भर और सुरक्षित बांग्लादेश बनाया जाएगा. शाम 7:15 बजे बांग्लादेश टीवी पर प्रसारित संबोधन में उन्होंने कहा, 'बीएनपी ने पिछली गलतियों से सीख ली है और अब वो बांग्लादेश के लोगों के लिए एक सुरक्षित बांग्लादेश बनाने का वादा करती है.'
पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं तारिक रहमान
उन्होंने बांग्लादेश की जनता से अपील की कि वो बीएनपी को एक बार फिर से मौका दें. तारिक रहमान ने कहा, 'पिछली गलतियों से सीख लेकर और अपनी उपलब्धियों के आधार पर, मैं एक बार फिर 12 फरवरी के राष्ट्रीय चुनाव में आपका समर्थन चाहता हूं. ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित बांग्लादेश बनाया जा सके.'
तारिक ने कहा कि अगर बीएनपी जीत जाती है तो सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेशनल पे स्केल की समय पर घोषणा की जाएगी और उसे जल्द लागू भी किया जाएगा. साथ ही पार्टी सख्त भ्रष्टाचार-रोधी नीतियों और संस्थागत जवाबदेही को लागू करेगी.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








