
मां के कपड़े पहन सबसे अलग दिखता है 16 साल का लड़का, फोटो वायरल
AajTak
समय के साथ लोगों का खान-पान और उनके शौक भी बदल रहे हैं. कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिनके बेहद अजीबोगरीब शौक होते हैं.
समय के साथ लोगों का खान-पान और उनके शौक भी बदल रहे हैं. कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिनके बेहद अजीबोगरीब शौक होते हैं. ऐसा ही हाल है कि इंग्लैंड के स्टॉकपोर्ट सिटी में रहने वाले 16 साल के सैम एल्पिक का. सैम को अपनी मां के कपड़े पहनने का शौक है. वह ज्यादातर मां के कपड़े पहने हुए नजर आता है, हालांकि उसे लेकर मां की प्रतिक्रिया भी हैरान करने वाली है. (फोटो/Sam Elphick) स्टॉकपोर्ट सिटी में सैम एल्पिक अपनी मां जैनर और अपने 4 भाई-बहनों के साथ रहता है. जैनर ने बताया कि एक दिन उसने अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट से लेपर्ड प्रिंट की बेल्टेड ड्रेस मंगाई थी. ये ड्रेस उसे फिट नहीं आई. वो इसे लौटाना चाहती थी, लेकिन उससे पहले सैम ने इस ड्रेस को पहनकर देखा. ये ड्रेस उसके फिट आई, लेकिन ये ड्रेस तो लड़कियों वाली थी. (फोटो/Sam Elphick) हालांकि जब सैम ने ये ड्रेस पहनी, तो जैनर को ये काफी मजाकिया लगा, लेकिन सैम इस ड्रेस को पहनने के बाद काफी खुश नजर आ रहा था. वो इस ड्रेस को अपने पास रखना चाहता था और इसे लेकर वह सीरियस था. सैम ड्रेस के साथ मेकअप करके आया तो उसकी मां दंग रह गई. (फोटो/Sam Elphick)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












