
मां कम प्यार करती है..., 17 साल के बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, महिला की मौके पर मौत
AajTak
मध्यप्रदेश के टीकमगढ में एक 17 साल के लड़के ने अपनी मां को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी. इससे मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, बेटे को लगता था कि मां उसे कम प्यार करती है, इसी बात को लेकर वह नाराज था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से बंदूक व कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि बेटे को लगता था कि उसकी मां उसे कम प्यार करती है. इसी बात से नाराज होकर उसने मां की जान ले ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना देहात थाना क्षेत्र के पास एक भगतनगर गांव की है. यहां मंगलवार की दोपहर 1 बजे एक 45 साल की महिला के सीने में उसके नाबालिग बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी.
इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी होते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को पकड़ लिया.
इसके बाद एफएसएल टीम के साथ एएसपी सीताराम भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस का कहना है कि नाबालिग के पिता इलाहाबाद बैंक में सिक्योरिटी गार्ड थे. पुलिस ने मौके से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक सहित दो कारतूस बरामद किए हैं, वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पुलिस की अभिरक्षा में है.
घटना को लेकर क्या बोले एएसपी?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










