मां अब नहीं रहीं… लेकिन बेटे ने AI से बना लिया इमोशनल वीडियो, मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एआई-जनरेटेड वीडियो ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है. वीडियो किसी फिल्मी सीन का हिस्सा नहीं, बल्कि यह रेडिट के सह-संस्थापक और टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहानियन ने अपनी दिवंगत मां एंके ओहानियन की याद में तैयार किया है.

एलेक्सिस ने MidJourney AI टूल की मदद से अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर को वीडियो में बदला, जिसमें उनकी मां उन्हें गले लगाती हुई नजर आती हैं. खास बात यह है कि एलेक्सिस के पास अपनी मां के साथ कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं थी, क्योंकि उस समय उनके पास कैमकॉर्डर नहीं था. फिर क्या था अपनी मां के साथ पल बिताते हुए एलेक्सिस का ये वीडियो वायरल हो गया.
एक्स पर भावुक पोस्ट
एलेक्सिस ने यह वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा कि काश मैं इस भावना के लिए तैयार होता... मेरी मां मुझे ऐसे ही गले लगाती थीं.. मैंने इस वीडियो को 50 बार देखा है.यह वीडियो अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे देखकर भावुक भी हुए और कमेंट करके अपनी दिल की बात भी बताई.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.