
महेश मांजरेकर को हुआ कैंसर, सर्जरी के बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
AajTak
महेश को यूरीनरी ब्लैडर कैंसर से डायग्नोज किया गया था. बीमारी का पता लगने के बाद उन्हें मुंबई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया जहां उनका ऑपरेशन हुआ. महेश मांजरेकर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
सलमान खान के साथ दबंग और वान्टेड जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश मांजरेकर बड़ी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. महेश को यूरीनरी ब्लैडर कैंसर डायग्नोज किया गया था. बीमारी का पता लगने के बाद उन्हें मुंबई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया जहां उनकी सर्जरी हुई. सर्जरी के बाद अब महेश के सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.More Related News













