
'महुआ को Summon और बिधूड़ी पर No Action... ये डबल स्टैंडर्ड', बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने महुआ मोइत्रा पर एक्शन और रमेश बिधुड़ी पर सख्त कार्रवाई ना होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि लोकसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई. यह केंद्र के 'डबल स्टैंडर्ड' को दर्शाता है.
कांग्रेस के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने महुआ मोइत्रा के मामले की तुलना रमेश बिधूड़ी के केस से करते हुए केंद्र की पॉलिसी को 'डबल स्टैंडर्ड' करार दिया है. उन्होंने कहा कि कैश-फॉर-क्वेरी विवाद पर संसद की आचार समिति ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को तलब कर लिया, लेकिन लोकसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई. यह केंद्र के 'डबल स्टैंडर्ड' को दर्शाता है.
यह बात अय्यर ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी की पुस्तक, इंडियाज एक्सपेरिमेंट विद डेमोक्रेसी-द लाइफ ऑफ नेशन थ्रू इट्स इलेक्शन्स के विमोचन के अवसर पर कही. पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने आगे कहा कि केंद्र में मौजूदा सरकार टीएमसी की महुआ मोइत्रा और बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से निपटने में एक अलग दृष्टिकोण अपना रही है. उन्होंने सवाल किया कि इन दोनों मामलों में दोहरे मानदंड क्यों अपनाए जा रहे हैं?
मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है और लोकतंत्र खतरे में है. उन्होंने कहा,'भारतीय संविधान की भावना की रक्षा की जानी चाहिए. लोकतंत्र के हमारे तीनों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को मजबूत बने रहने की जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. बता दें कि महुआ मोइत्रा कैश-फॉर-क्वेरी के आरोपों के सिलसिले में 2 नवंबर को लोकसभा आचार समिति के सामने पेश हुई थीं. मणिशंकर ने आगे कहा कि बिधूड़ी अलग-अलग राज्यों में बीजेपी के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. लेकिन मोइत्रा को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए मजबूर होना पड़ा.
सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए थे आरोप
बता दें कि, बीजेपी सांसद निशिकांत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा था और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का आग्रह किया था. उन्होंने महुआ को तत्काल प्रभाव से सदन से सस्पेंड करने की भी मांग की थी. स्पीकर को लिखे अपने पत्र में कहा था निशिकांत दुबे ने कहा था कि मोइत्रा ने हाल तक संसद में जो 61 सवाल पूछे थे, उनमें से 50 अडानी समूह पर फोकस थे.
सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने का आरोप

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







