
महीनों से नहीं बढ़ा एक भी कर्मचारी का वजन, कंपनी ने शुरू किया गजब का प्रोग्राम
AajTak
चीन की एक तकनीकी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को वजन कम करने के लिए एनकरेज करने के लिए (यूएस $140,000-10 लाख रुपये) का अलग फंड रखा है. इस इनीशिएटिव को इस तरह शुरू किया गया है कि पिछले तीन महीनों में एक भी कर्मचारी की वजन नहीं बढ़ा है.
दुनिया में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है. साथ ही स्लिम- ट्रिम औ फिट दिखना चाहता है. लेकिन दिन भर घर परिवार और नौकरी के बीच खुद का ध्यान रखना हर किसी के लिए मुश्किल हो जाता है. अक्सर ऐसी स्थिति आती है कि न चाहकर भी बाहर का खाना खाना पड़ता है. ऐसे में कितना अच्छा हो कि आपका दफ्तर ही स्वास्थ्य बेहतर रखने की कोशिशों में आपका सपोर्ट करे. दरअसल, चीन की एक कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा ही कुछ कर रही है.
चीन की एक तकनीकी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को वजन कम करने के लिए एनकरेज करने के लिए (यूएस $140,000-10 लाख रुपये) का अलग फंड रखा है. ये कंपनी, Insta360, देश के दक्षिण में गुआंग्डोंग प्रांत के शेन्ज़ेन में स्थित है. इसने पिछले साल की शुरुआत में स्लिमिंग इनीशिएटिव शुरू किया था।
ग्रुप द्वारा एवरेज 0.5 kg वजन घटाने पर इनाम
चूंकि कार्यक्रम के लिए बहुत सारे कर्मचारी आवेदन करने लगे तो कंपनी ने मोटापे से ग्रस्त लोगों को प्राथमिकता दी.हर कैंप में सदस्यों को तीन समूहों में बांटा गया है, जिसमें दो ग्रुप्स में से प्रत्येक में 10 लोग हैं जबकि तीसरे में पांच लोग हैं.प्रत्येक सप्ताह उन सभी का का वजन लिया जाता है. यहां ग्रुप द्वारा एवरेज 0.5 किलोग्राम वजन घटाने पर 400 युआन (US$55- 45,927 रुपये) का पुरस्कार दिया जाता है.
3 महीनों में नहीं बढ़ा एक भी कर्मचारी का वजन
वहीं अगर ग्रुप के किसी भी सदस्य का वजन बढ़ता है, तो किसी को बोनस नहीं मिलेगा और प्रत्येक पर 500 युआन (5761 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा.रिपोर्ट में कहा गया है कि कमाल तो ये है कि कार्यक्रम शुरू होने के बाद से तीन महीने की अवधि में कैंप्स में शामिल होने वाले एक भी कर्मचारी का वजन नहीं बढ़ा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











