
'महिला सम्मान योजना, स्कूल फीस... 100 दिन में रेखा गुप्ता सरकार ने बोले सौ झूठ', AAP का आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उसकी रिपोर्ट पेश की है. आप ने 100 दिनों की असफलता का रिपोर्ट कार्ड बांटने का ऐलान किया है. आप ने रेखा गुप्ता सरकार को झूठ का पुलिंदा बताया है और सारी पुरानी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही महिला सम्मान योजना सहित गैस, पानी, बिजली और स्कूली शिक्षा को लेकर किए गए वादों को पूरा नहीं करने की बात कही है.
दिल्ली में बीजेपी की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार की नाकामयाबी का रिपोर्ट कार्ड बांटने का ऐलान किया है. AAP ने रेखा गुप्ता सरकार को झूठ का पुलिंदा बताया है और सारी पुरानी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही महिला सम्मान योजना सहित गैस, पानी, बिजली और स्कूली शिक्षा को लेकर किए गए वादों को पूरा नहीं करने की बात कही है.
दिल्ली की पूर्व सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सौ दिन पूरे हो जाएंगे. दिल्ली के लोगों ने बीजेपी की सरकार बनाई, क्योंकि वे लोगों के लिए काम कर सके.लेकिन, मात्र 100 दिनों में बीजेपी ने दिल्ली वालों का जीवन नर्क बना दिया.बेहतर काम तो छोड़िए, अपने वादे पूरा करना तो छोड़िए, बीजेपी सरकार ने 10 साल से चल रही व्यवस्थाओं को 100 दिनों के अंदर खत्म कर दिया. आज आम आदमी पार्टी बीजेपी सरकार के 100 दिन की असफलता का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है.
दिल्ली सरकार की 100 दिन की असफलताओं का रिपोर्ट कार्ड हम इस रिपोर्ट कार्ड में 15 मुद्दों पर जहां दिल्ली की बीजेपी सरकार फेल हुई है, उसे लोगों के सामने रख रहे हैं. पहला मुद्दा - लंबे-लंबे पावर कट, पिछले 10 साल केजरीवाल सरकार ने 24 घंटे बिजली आ रही थी. दूसरा मुद्दा बिजली के दाम पीपीएससी के दाम बढ़ा दिए गए है. तीसरा मुद्दा प्राइवेट स्कूलों की बेलगाम बढ़ती हुई फीस. पिछले दस साल से आप सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई हुई थी. चौथा मुद्दा पानी की सप्लाई- आज दिल्ली में जगह-जगह पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ था.
सप्लाई वाटर में आ रहा सीवर का पानी मुद्दा नंबर छह नल से सीवर के पानी की सप्लाई. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पीने के पानी में सीवर का पानी आ रहा है. इस सरकार में न सिर्फ पीने का पानी गंदा हुआ है, बल्कि हवा भी प्रदूषण का रिकॉर्ड तोड़ रही है. दिल्ली में पहली बार गर्मी में एक्यूआई 500 के पार चला गया है. दिल्ली में जनहित की योजनाओं को बीजेपी सरकार बंद कर रही है. मोहल्ला क्लिनिक को बंद किया जा रहा है. वहां काम करने वाले लोग बेरोजगार हो रहे हैं. फरिश्ते योजना को बंद किया जा रहा है, जिसके तहत रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों का फ्री में इलाज होता था.
महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि 8 मार्च तक सभी महिलाओं के खाते में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे, जो वादा पूरा नहीं हुआ है. वहीं दूसरा वादा था कि होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देंगे और 500 रुपये में गैस देंगे. ये दोनों बड़े वादे उन्होंने अब तक पूरे नहीं किए.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में कल कई इलाकों में लगे लंबे-लंबे पावर कट...', AAP नेता आतिशी ने बीजेपी सरकार को घेरा

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








