
महिला विश्व कप: भारत की बेटियों का कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी की बदौलत महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 339 रनों के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत हासिल की. इस जीत के साथ, भारत ने तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है, जहाँ उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












