
महिला भिखारी के पास मिला करोड़ों रुपये कैश, लग्जरी कार, पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
सड़क किनारे भीख मांगने वाली एक महिला के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. इतना ही नहीं उसके पास से एक लग्जरी कार भी मिली है. पुलिस जब उसे अरेस्ट करने पहुंची तो हैरान रह गई. बताया गया कि जब महिला को भीख मांगने के लिए दूर जाना होता था तो वह कार का इस्तेमाल करती थी.
सड़क किनारे भीख मांगने वाली एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. महिला के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. इतना ही नहीं उसके पास से एक लग्जरी कार भी मिली है. मामला संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी का है.
खलीज टाइम्स के मुताबिक, हाल ही में अबू धाबी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लग्जरी कार और ढेर सारा कैश बरामद हुआ है. पकड़ी गई महिला रोजाना अलग-अलग जगहों पर भीख मांगती थी फिर अपनी लग्जरी कार से घर लौट जाती थी.
कई वर्षों से यह सिलसिला चल रहा था. लेकिन एक दिन एक शख्स को उस पर शक हो गया. उसने महिला को भीख दी थी. वह उसकी निगरानी करने लगा. बाद में महिला का भंडाफोड़ हो गया और मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया. तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से करोड़ों रुपये मिले. कैश जब्त कर लिया गया
बताया गया कि जब महिला को भीख मांगने के लिए दूर जाना होता था तो वह कार का इस्तेमाल करती थी. बाकी समय कार को पार्किंग में खड़ी रखती थी. फिलहाल, महिला के खिलाफ एक्शन लेते हुए कैश जब्त कर लिया गया है.
गौरतलब है कि हाल के महीनों में अबू धाबी पुलिस ने 159 भिखारियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला के पास से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार, भीख मांगना एक सामाजिक अभिशाप है जो किसी भी समाज की सभ्य छवि को धूमिल करता है. संयुक्त अरब अमीरात में भीख मांगना एक अपराध है.
मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति को तीन महीने की कैद के साथ 1 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं, संगठित भीख मांगने के लिए छह महीने की कैद और 22 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











