
महिला पीएसी बटालियन से योगी का दलित-ओबीसी पर दांव
AajTak
योगी सरकार ने लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पुलिस बटालियन तथा बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई महिला पुलिस बटालियन की स्थापना का निर्णय लिया है. चुनावी साल में सरकार ने इसके जरिए भाजपा के समर्थक मतदाताओं को संदेश देने की भी कोशिश की है.
उत्तर प्रदेश में पहली बार जल्द ही तीन पीएसी महिला बटालियन वजूद में आ जाएंगी. लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पुलिस बटालियन तथा बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई महिला पुलिस बटालियन की स्थापना होगी. चुनावी साल में योगी सरकार ने महिला पीएसी बटालियन के गठन और उनके नामकरण के जरिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थक मतदाताओं को संदेश देने की भी कोशिश की है. लखनऊ और आसपास के जिलों में दलित जाति की पासी उपजाति के मतदाताओं की संख्या काफी है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पासी जाति ने भाजपा को एकरतफा समर्थन दिया था. वीरांगना ऊदादेवी का पासी समाज में पूजनीय स्थान है. इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने लखनऊ में बनने वाली महिला पीएसी बटालियन का नाम वीरांगना ऊदादेवी के नाम पर रखा है. वहीं दूसरी ओर रुहेलखंड में लोधी जाति भाजपा की समर्थक मानी जाती है. लोधी समाज में वीरांगना अवंतीबाई का सम्मानीय स्थान है. इनके नाम पर भी बदायूं में गठित होने वाली महिला पीएसी बटालियन के नामकरण का निर्णय लिया गया है. शासन ने इन बटालियन की स्थापना और नाम का आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बढ़ाए थे. इसी कड़ी में उन्होंने पहली बार सूबे में पीएसी की महिला बटालियन के गठन की घोषणा भी की थी. पीएसी की यह बटालियन महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. योगी ने कहा था कि इससे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहतर माहौल बनेगा. लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की तीन महिला पुलिस बटालियन की स्थापना की जानी है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












