
महिला ने ChatGPT से पूछे लॉटरी नंबर, लगाई बाजी और जीत लिए करोड़ों
AajTak
क्या आप सोच सकते हैं कि एआई बॉट आपको लॉटरी के विजेता नंबर भी बता सकता है? वर्जीनिया के मिडलोथियन में कुछ ऐसा ही हुआ. अब यह इत्तेफाक था या सटीक अनुमान, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. कॉरपोरेट वर्क से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक में इसकी मदद ली जा रही है. एआई चैटबॉट्स अब हर सवाल का जवाब खोजने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई एआई बॉट आपको लॉटरी के विजेता नंबर भी बता सकता है? कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के मिडलोथियन शहर में.
चैटजीपीटी से चुने लॉटरी नंबर
मिडलोथियन की रहने वाली कैरी एडवर्ड्स ने वर्जीनिया लॉटरी पावरबॉल खेलते समय चैटजीपीटी से नंबर पूछे. किस्मत का खेल देखिए, उन्हीं नंबरों से उनका टिकट जीत गया. चार नंबर और पावरबॉल मैच हुए और उन्हें 50,000 डॉलर का इनाम मिला. चूंकि उन्होंने 'पावर प्ले' ऑप्शन चुना था, इसलिए उनकी इनामी राशि बढ़कर 1,50,000 डॉलर यानी करीब 1.32 करोड़ रुपये हो गई.
मीटिंग में मिला सरप्राइज
मिरर की रिपोर्ट की मुताबिक, एडवर्ड्स ने बताया कि लॉटरी टिकट खरीदने के दो दिन बाद वह मीटिंग में थीं. तभी उनके फोन पर एक मैसेज आया-कृपया अपना इनाम कलेक्ट करें. पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई धोखा है. लेकिन जब उन्होंने जांच की, तो यह खबर सच निकली.
पूरा इनाम किया दान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












