
महिला ने 3 करोड़ में घर खरीदा, रहने की बारी आई तो हालत देख...
AajTak
जीवन भर की कमाई लगाकर महिला ने आलीशान घर खरीदा. लेकिन जब उसमें रहने की बारी आई तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, घर के बीचों-बीच फर्श के नीचे उन्हें एक बड़ा गड्ढा दिखाई दिया. ये गड्ढा विशालकाय स्विमिंग पूल था. इसकी गहराई करीब 12 फीट थी. देखने में ये काफी डरावना था.
एक महिला ने करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर आलीशान घर खरीदा. अपने 'सपनों का घर' खरीदने के लिए उन्होंने जीवन भर की कमाई झोंक दी. लेकिन जब उसमें रहने की बारी आई तो महिला को घर में ऐसी चीज दिखाई दी, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए.
दरअसल, महिला और उनके पार्टनर, रिनोवेशन करवाने के लिए घर का निरीक्षण कर रहे थे. तभी उन्हें घर के बीचों-बीच वुडेन फर्श के नीचे एक विशालकाय स्विमिंग पूल दिखाई दिया. जब वुडेन फर्श को तोड़ा गया तब कपल को घर के अंदर एक बड़ा गड्ढा दिखाई दिया. पूरी फर्श तोड़ने के बाद पता चला कि ये गड्ढा एक पूल है.
द सन के मुताबिक, घर के बीच में स्विमिंग पूल देखकर 28 साल की एमिली और 30 साल के उनके पति जेफरी चौंक गए, क्योंकि मकान बेचने वाले ने उन्हें बताया था कि इसे बंद कर दिया गया है. कपल ने ये मकान पिछले ही महीने अमेरिका के Arkansas स्टेट में खरीदा था.
मगर स्विमिंग पूल का पता लगने के बाद उन्हें घर में शिफ्ट करने में समस्या हुई. एमिली कहती हैं कि जब हमें फर्श के नीचे एक बड़े पूल होने के बारे में पता चला तो हम चौंक गए. ये करीब 12 फीट गहरा था. घर के बीचों-बीच ऐसा दृश्य डराने वाला था. कपल को घर में एक बड़ा Jacuzzi (बाथ टब) भी मिला.
इसके बाद कपल ने कॉन्ट्रैक्टर से संपर्क किया, जिसने उन्हें बताया कि इसे ठीक करने की लागत काफी ज्यादा आएगी. ऐसे में कपल ने इसी हालत में ही घर में शिफ्ट होने का फैसला किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









