
महिला ने बताई अपने बॉयफ्रेंड की 'सेक्स सनक' की कहानी
AajTak
कई बार लोग आपके प्यार और भरोसे की आड़ में फीलिंग्स का नाजायज फायदा उठा लेते हैं. उनके हिंसात्मक रवैये की हदें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि सामने वाले को उसके अमानवीय व्यवहार पर यकीन ही नहीं हो पाता है.
लाइफ में हर किसी को एक परफेक्ट पार्टनर की जरूरत होती है. लेकिन कई बार लोग आपके प्यार और भरोसे की आड़ में फीलिंग्स का नाजायज फायदा उठा लेते हैं. उनके हिंसात्मक रवैये की हदें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि सामने वाले को उसके अमानवीय व्यवहार पर यकीन ही नहीं हो पाता है. एक महिला ने अपने जीवन की ऐसी ही कड़वी सच्चाई को दुनिया के सामने रखा है. महिला ने एक सोशल ब्लॉग पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, 'मैं एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हूं जिसे देखकर मुझे लगा था कि वो मेरी हिफाजत करेगा. लेकिन अब मेरे मन में कई सवाल उठ रहे हैं और मैं सेक्स को लेकर उसकी सनक से काफी परेशान हो चुकी हूं.' महिला ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे एक दोस्त के साथ पॉर्न वीडियो बनाने और प्रॉस्टिट्यूट बनने तक के लिए कहता है. महिला ने कहा, 'हम तकरीबन दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और मैं आज तक किसी ऐसे शख्स से नहीं मिली हूं. हमारी मुलाकात अमेरिका में हुई थी. मैं पहली नजर में ही उसके स्टाइल पर फिदा हो गई थी.'More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












