
महिला ने फ्लाइट में कपड़े उतारकर कर दी ऐसी हरकत, विमान की साफ-सफाई में लगे कई घंटे
AajTak
एयरलाइंस को विमान को पूरी तरह से साफ करने में कई घंटे का वक्त लगा और तब तक के लिए सर्विस ठप रही. इस घटना पर साउथवेस्ट एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर यात्रा में हुई देरी और असुविधा के लिए खेद जताया है.
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अक्सर यात्रियों की अजीब हरकतें चर्चा का विषय बनती रहती हैं और किसी एक यात्री की गलती की कीमत पूरी फ्लाइट को चुकानी पड़ती है. ऐसा ही कुछ फिलाडेल्फिया से शिकागो जा रही साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में हुआ. एक महिला ने फ्लाइट में पहले अपने कपड़े उतारे और फिर सीट पर शौच कर दिया.
महिला ने फ्लाइट में कपड़े उतारे
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फिलाडेल्फिया से शिकागो जाने वाली एक नियमित उड़ान में उस समय खलबली मच गई जब विमान में सवार एक महिला ने अपने कपड़े उतारकर बीच फ्लाइट में अपनी सीट पर शौच कर दिया, जिससे साथ में उड़ान भर रहे यात्री हैरान रह गए. शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी और एक मेडिकल टीम शनिवार को साउथवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान 418 के शिकागो लैंड होते ही एयरपोर्ट पहुंची.
ये भी पढ़ें: शिकागो में एयरपोर्ट पर फ्लाइट और जेट की टक्कर होते-होते बची, आखिरी वक्त में टली लैंडिंग
रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने कपड़े उतार दिए थे और अपनी सीट पर ही शौच कर दिया था, जिसके कारण एयरलाइंस को विमान को पूरी तरह से साफ करने में कई घंटे लगे और तब तक के लिए सर्विस ठप रही. इस घटना पर साउथवेस्ट एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा, 'साउथवेस्ट के लिए हमारे कस्टमर्स और कर्मचारियों की सुरक्षा से ज्यादा अहम कुछ भी नहीं है और हम अपने उड़ान चालक दल के पेशेवर रवैये की सराहना करते हैं.'
एयरलाइंस ने मांगी माफी

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





