
महिला ने ऑफिस में सबके सामने उतार दी पुरुष कर्मचारी की पैंट, कोर्ट ने लगाया इतने लाख का जुर्माना
AajTak
महिला ने अपनी पूरी टीम के सामने एक सहकर्मी की पैंट उतार दी. महिला की ये शरारत उसे महंगा पड़ गया. उसे भारी जुर्माना भरना पड़ गया. क्योंकि अदालत ने महिला के इस मजाक को यौन दुराचार माना.
दक्षिण कोरिया में एक महिला को अपने पुरुष सहकर्मी के साथ 'पैंटिंग' प्रैंक करना महंगा पड़ गया. महिला ने पूरी टीम के सामने अपने पुरुष सहकर्मी की पैंट उतार दी. इसके बाद ये मामला अदालत तक पहुंच गया और महिला को 2,000 डॉलर यानी 1 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा.
साउथ कोरिया के गैंगवॉन प्रांत की एक अदालत ने पिछले दिनों फैसला सुनाते हुए कि सहकर्मी की पैंट उतारना और गलती से उसका अंडरवियर उतार देने को यौन दुराचार की श्रेणी में रखा. कोरिया हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार , चुन्चेओन जिला न्यायालय ने पिछले दिनों महिला को 2,000 डॉलर के जुर्माने के अलावा आठ घंटे की यौन हिंसा रोकथाम शिक्षा पूरी करने का आदेश दिया.
एक रेस्टोरेंट में हुई थी शरारत यह घटना 3 अक्टूबर, 2024 की है. जब महिला ने अपने पुरुष सहकर्मी की पैंट अन्य सहकर्मियों के सामने खींच दी. यह घटना उस रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां दोनों काम करते थे. उसकी पैंट खींचते समय गलती से उसका अंडरवियर भी खींच दिया. महिला की उम्र 50 वर्ष है, जबकि उसने ये प्रैंक 20 साल के एक युवा पुरुष सहकर्मी के साथ किया था.
कोर्ट ने इसे मजाक मानने से किया इनकार दक्षिण कोरिया के चुन्चेऑन जिला न्यायालय के एक न्यायाधीश ने महिला के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह कृत्य मजाक के तौर पर किया गया था. वहीं शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया कि महिला की 'शरारत' के कारण उसका यौन अपमान हुआ और उसने दबाव में आकर अभद्र कृत्य करने का आरोप दायर किया.
घुटनों के बल युवक से महिला ने कोर्ट में मांगी माफी युवक का पक्ष लेते हुए अदालत ने महिला को जुर्माना भरने और यौन हिंसा रोकथाम की आठ घंटे की शिक्षा पूरी करने का आदेश दिया. सजा सुनाते समय अदालत ने इस तथ्य को ध्यान में रखा कि महिला का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, उसने अपनी शरारत पर अफसोस जताया था, तथा घुटनों के बल बैठकर पीड़ित और उसके माता-पिता से माफी मांगी थी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










