
महिला को बेहोश किया, फिर खून निकालकर भाग गया... पकड़े जाने पर शख्स ने दी अजीब दलील
AajTak
चीन में एक शख्स को उसके अजीबोगरीब हरकत के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई. शख्स ने एक घर में घुसकर महिला को बेहोश कर दिया और उसके शरीर से खून निकालकर भाग गया था. ऐसा करने के पीछे उसने जो दलील दी वो चौंकाने वाली है.
चीन के एक कोर्ट में काफी अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को महिला के शरीर से जबरन खून निकालने के जुर्म में सुनवाई के लिए लाया गया था. इस दौरान चीनी व्यक्ति ने ऐसा करने के पीछे जो वजह बताई, वो चौंकाने वाली थी.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चीनी व्यक्ति ने एक महिला के घर में घुसकर उसे बेहोश कर दिया. फिर उसके शरीर से खून निकाल लिया और वहां से भाग गया.
घर में अकेली थी महिला यह अजीबोगरीब घटना 1 जनवरी, 2024 की है. जब सुबह-सुबह ली नाम का शख्श दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत के यंग्जहौ में यू नाम की महिला के घर में घुस गया. महिला घर में अकेली थी.
उस समय, यू अपने बेडरूम में सो रही थी. जबकि उसका पति बाहर गया हुआ था. ली दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश कर गया. फिर उसने यू को ढूंढा और कपड़े में बेहोशी की दवा लगाकर उसे बेहोश कर दिया. फिर उसके हाथ से खून निकाल लिया.
महिला को बेहोश कर हाथ से खून निकाल लिया जब ली महिला के हाथ से खून निकालकर वहां से भागने वाला था. तभी यू का पति घर पहुंच गया. इसके बाद उसने ली पर केतली से प्रहार किया. फिर भी ली वहां से भागने में कामयाब रहा.
होश में आने के बाद यू ने बताया मुझे बिस्तर पर एक किट मिला, जो अस्पतालों में खून निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. मुझे अपने बाएं हाथ में भी दर्द महसूस हुआ. वहां सुई का निशान और खून के धब्बे थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











