
महिला की छाती पर निकला 5cm लंबा 'सींग', डॉक्टर्स भी हैरान
AajTak
शुरूआती रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन के चलते महिला की छाती पर 'सींग' निकल आया.
एक 63 वर्षीय महिला की छाती पर 5 सेंटीमीटर का 'सींग' निकल आया. जिसे देखने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. बताया गया कि एक दुर्लभ प्रकार के स्किन इंफेक्शन के कारण ऐसा हुआ है.
फिलहाल डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के शरीर से इस 'सींग' को निकाल दिया है. लेकिन अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर किन परिस्थियों में और कैसे इसका निर्माण हुआ.
दरअसल, ये मामला मलेशिया का है. कहा जा रहा है कि 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन के चलते महिला की छाती पर 'सींग' निकल आया. 'डेली मेल' के मुताबिक, महिला ने डॉक्टरों को बताया कि दो साल पहले उसकी छाती के बाईं ओर अचानक से वृद्धि दिखाई देने लगी. धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता गया और ये 5 सेंटीमीटर तक बड़ा हो गया.
जब तक महिला अस्पताल गई तब तक 5 सेमी (2 इंच) के 'सींग' में खुजली बढ़ गई थी. इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके त्वचीय सींग (CH) हैं, जो केराटिन, बालों, त्वचा और नाखूनों में एक प्रोटीन के निर्माण के कारण होते हैं.
डॉक्टरों का मानना है कि परीक्षण के बाद त्वचा के संक्रमण के परिणामस्वरूप बनने वाले 'सींग' कैंसर के लक्षण नहीं हैं.
फिलहाल, Kota Kinabalu स्थित Queen Elizabeth 2 के अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला की छाती पर उगे 'सींग' को हटा दिया है. पेशेंट भी पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुका है. ये मामला तब सामने आया जब 8 अप्रैल को एनल्स ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी जर्नल में इसको लेकर एक केस स्टडी प्रकाशित हुई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












