
महिला का एक फोन कॉल और करोड़पति बैंकर से 23 करोड़ की ठगी... महीने भर रखा डिजिटल अरेस्ट
AajTak
दिल्ली से डिजिटल अरेस्ट का एक नया केस सामने आया है, जहां एक पूर्व बैंकर से 23 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. विक्टिम को पूरे एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा और अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए. साइबर ठगी के इस केस की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई, जिसमें एक महिला की आवाज थी.
देश की राजधानी दिल्ली से साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट का एक नया केस सामने आया है. पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा के साथ साइबर ठगी हुई है और उनको महीने भर तक डिजिटल अरेस्ट रखा. उनके बैंक खाते से 23 करोड़ रुपये निकाल लिए गए.
साइबर ठगी की शुरुआत एक महिला के कॉल से हुई. विक्टिम के पास एक महिला ने टेलीकॉम कंपनी की अधिकारी बनकर कॉल किया. आरोपी ने सबसे पहले कहा कि पूर्व बैंकर के नाम से एक मोबाइल नंबर है, जिसका गैरकानूनी गतिविधियों में यूज हो रहा है.
फिर आईं अलग-अलग कॉल
कुछ देर बाद अलग-अलग कॉल आए, जिसमें साइबर ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस, ईडी और सीबीआई अधिकारी बताया और विक्टिम को डराया. कई हाई प्रोफाइल जांच एजेंसियों का नाम सुनकर विक्टिम घबरा गए.
एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट
विक्टिम को 4 अगस्त से 4 सितंबर तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया. इस दौरान उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












