
महिलाओं को पिस्टल दिखाने वाले दारोगा का होगा सम्मान, वोटिंग के दौरान सामने आया था वीडियो
AajTak
यूपी के मीरापुर में उपचुनाव की वोटिंग के दौरान झड़प, पत्थरबाजी के बाद पुलिस को बल प्रयोग किया गया. इस बीच थाना काकरोली क्षेत्र के बूथ पर एक दारोगा पिस्टल लिए लोगों को खदेड़ते नजर आए.
हाल में उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के मीरापुर उपचुनाव में भारी बवाल देखने को मिला था. यहां 20 नवंबर को वोटिंग के दौरान झड़प, पत्थरबाजी के बाद पुलिस को बल प्रयोग किया गया. इस बीच थाना काकरोली क्षेत्र के बूथ पर एक दारोगा पिस्टल लिए लोगों को खदेड़ते नजर आए. सामने खड़ी महिलाएं उनसे बहस कर रही थीं. इसका वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शेयर किया और उक्त दारोगा पर एक्शन लेने की मांग की. फिर इस घटना के बाद खुद एसएसपी ने सामने आकर सफाई दी.
अब महिलाओं पर पिस्टल तानने वाले थाना अध्यक्ष राजीव शर्मा को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की गई है . ब्राह्मण महासभा का कहना है कि उग्र भीड़ को राजीव शर्मा ने रोकने का प्रयास किया है वरना बहुत बड़ी घटना घट सकती थी. महासभा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एसएसपी और थाना अध्यक्ष राजीव शर्मा को सम्मानित करने का काम करेंगे.
बता दें कि पिस्टल तानने की घटना पर एसएसपी ने कहा था कि यह वीडियो साजिश के तहत वायरल किया गया है और वीडियो अधूरा है. सच्चाई यह ही कि झड़प की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी. जहां रोड जाम करने का प्रयास किया गया और पुलिस पार्टी पर पथराव किया गया. जब पुलिस फोर्स ने हल्का बल प्रयोग किया तो उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए और महिलाओं को आगे कर दिया.
इधर, बवाल पर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि 20 नवंबर को जारी मतदान के दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र ककरौली के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है. जिस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया. लेकिन उन लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर ही पथराव शुरू कर दिया गया. ऐसे में पुलिस द्वारा सूक्ष्म बल प्रयोग कर हुड़दंग कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया गया.
बता दें कि आज ही मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी जारी हो रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






