
महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो... पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार!
AajTak
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सबसे भरोसेमंद SUV बोलेरो को एक नए अवतार में लॉन्च किया है. कंपनी ने नई बोलेरो रेंज और बोलेरो नियो पेश की, जो अब और ज्यादा स्टाइलिश, आरामदायक और फीचर-रिच है.
भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय SUV में से एक बोलेरो अब और ज्यादा मॉडर्न, स्टाइलिश और दमदार रूप में वापस आ गई है. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने सोमवार को नई बोलेरो और बोलेरो नियो के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया.
नए बोलेरो की कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. वहीं टॉप मॉडल B8 की कीमत 9.69 लाख रुपये होगी. वहीं बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये होगी और इसके टॉप मॉडल यानी N11 वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है.
नई पीढ़ी के ड्राइवर्स को ध्यान में रखकर किया है डिजाइन कंपनी का कहना है कि नई रेंज भारत की बदलती जरूरतों और नई पीढ़ी के ड्राइवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. 25 साल पहले लॉन्च हुई बोलेरो आज भी ग्रामीण और सेमी-अर्बन भारत की पहली पसंद बनी हुई है. अब इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम है.
महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि बोलेरो ने वक्त के साथ खुद को साबित किया है. नई बोलेरो को आज के भारत की उम्मीदों और लाइफस्टाइल के मुताबिक डिजाइन किया गया है. इसमें टफनेस, मॉडर्न फीचर्स और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं.
नई बोलेरो का लुक और इंटीरियर है स्टाइलिश नई बोलेरो में नई ग्रिल, फॉग लैंप्स और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक सख्त लेकिन आकर्षक लुक देते हैं.
इंटीरियर भी बदला

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












