
महाराष्ट्र-झारखंड में केजरीवाल महज चुनाव प्रचार ही करेंगे या गैर-कांग्रेसी गोलबंदी भी? | Opinion
AajTak
अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में INDIA ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए कैंपेन करेंगे. लेकिन, ये कैंपेन झारखंड में हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के उम्मीदवारों तक ही सीमित है - मतलब, केजरीवाल का कैंपेन कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए तय नहीं है.
आम आदमी पार्टी न तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रही है, न ही झारखंड विधानसभा चुनाव में, लेकिन अरविंद केजरीवाल दोनो ही राज्यों में INDIA ब्लॉक के लिए कैंपेन जरूर करेंगे. अरविंद केजरीवाल का ये कैंपेन भी लोकसभा चुनाव जैसा ही होगा, लेकिन दोनो में एक फर्क होगा, और ये बड़ा फर्क होगा.
लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने इंडिया ब्लॉक के लिए कैंपेन किया था, लेकिन इस बार ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं जिससे मालूम होता है कि वो कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया था.
अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर में संयुक्त रैली की थी, और झारखंड के लोगों से मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का बदला लेने की भी अपील की थी. दिल्ली ऐसी ही बातें वो अपने लिए कह रहे थे, अगर दिल्ली के लोगों ने इंडिया ब्लॉक को जीत का सेहरा पहना दिया तो उनको जेल नहीं जाना पड़ेगा. लेकिन अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होते ही उनको जेल जाना पड़ा था. फिलहाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति केस में जमानत पर छूटे हुए हैं.
AAP नेता संजय सिंह के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल पहले ही साफ कर चुके हैं कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार झारखंड और महाराष्ट्र में जहां भी बुलाएंगे, वो प्रचार करने जरूर जाएंगे - सवाल ये है कि क्या ये बात कांग्रेस उम्मीदवारों पर भी लागू होता है?
INDIA ब्लॉक के लिए केजरीवाल का कैंपेन
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की AAP सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के दो राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल से संपर्क किया था, और वो इस बात के लिए तैयार हैं कि कुछ रैलियां जरूर करेंगे. ये रैलियां कब और कहां होंगी, अभी ये तय नहीं हो सका है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






