
महाराष्ट्र: KDMC बना भ्रष्टाचार का अड्डा! अब सिक्योरिटी गार्डों से रिश्वत लेते सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार
AajTak
कल्याण डोंबिवली मनपा भ्रष्टाचार और अधिकारियों की रिश्वतखोरी के कारण हमेशा चर्चा में रहा है. तत्कालीन अपर आयुक्त संजय घरत, सुनील जोशी और 4 पार्षदों, इंजीनियरों से लेकर क्लर्कों और सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. महापालिका की स्थापना से लेकर अब तक अधिकारी व कर्मचारियों समेत 41 लोग एसीबी के जाल में फंस चुके हैं.
मुंबई से सटे कल्याण में ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने मनपा के सहायक सुरक्षा अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कल्याण-डोंबिवली मनपा के असिस्टेंट सेक्योरिटी ऑफिसर भरत बुले हर महीने निजी सुरक्षा रक्षक से 500 रुपये घूस लेता था. हर महीने सिक्योरिटी गार्ड्स से दो हजार की मांग की गई थी. चौंकाने वाली बात है कि इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि बुले को कुछ अन्य प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों से पांच सौ रुपये प्रति माह मिलते थे. निजी गार्ड द्वारा एन्टी करप्शन से शिकायत करने पर शनिवार सुबह ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भरत बुले को एक हजार रुपये की घुस लेते गिरफ्तार किया है.
दरअसल, कल्याण डोंबिवली मनपा भ्रष्टाचार और अधिकारियों की रिश्वतखोरी के कारण हमेशा चर्चा में रहा है. तत्कालीन अपर आयुक्त संजय घरत, सुनील जोशी और 4 पार्षदों, इंजीनियरों से लेकर क्लर्कों और सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. महापालिका की स्थापना से लेकर अब तक अधिकारी व कर्मचारियों समेत 41 लोग एसीबी के जाल में फंस चुके हैं. अब ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों ने कल्याण डोंबिवली मनपा के सहायक सुरक्षा गार्ड भरत बुले को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि कल्याण डोंबिवली मनपा द्वारा निजी सुरक्षा गार्ड भी नियुक्त किए गए हैं. आरोप है कि भरत बुले ने होम बाबा टेकडी में कार्यरत एक निजी सुरक्षा गार्ड से 2000 रुपये प्रति माह की मांग की. बुले बार-बार शिकायतकर्ता को पैसे के लिए परेशान कर रहा था. इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के अनुसार ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की एक टीम ने कल्याण डोंबिवली मनपा में जाल बिछाया और भरत बुले को दो में से एक हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









