
महाराष्ट्र: 80 पिल्लों की हत्या में शामिल दो बंदर गिरफ्त में आए, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
AajTak
गांववालों ने बताया कि कुत्तों और बंदरों के बीच हुए झगड़े से पूरे गांव में दहशत का माहौल था. अब दोनों बंदरों के पकड़े जाने से गांववालों को राहत मिली है. हालांकि अभी भी लोगों का कहना है कि वन विभाग ने दोनों बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ जरूर दिया है लेकिन इसका कोई ठोस निकालना जरूरी है.
महाराष्ट्र के बीड में 80 पिल्लों की हत्या में शामिल दो बंदरों को नागपुर वन विभाग की टीम ने शनिवार को पकड़ लिया. बीड फॉरेस्ट अफसर सचिन कांड ने बताया कि दोनों बंदरों को पकड़ने के बाद उन्हें नागपुर के जंगलों में छोड़ दिया गया है. दरअसल, बीड में बंदरों और कुत्तों के बीच 'गैंगवॉर' चल रहा था, जिसकी वजह से इलाके के लोगों के बीच दहशत थी. इस 'गैंगवॉर' में अब तक करीब 70-80 पिल्लों की जान जा चुकी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











