
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ के इस्तीफे पर बोले CM उद्धव- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
AajTak
टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की आत्महत्या केस में घिरे संजय राठौड़ पर सीएम उद्धव ने कहा कि जिस समय हमें इस घटना के बारे में पता चला, हमने जांच का आदेश दिया. जो भी ज़िम्मेदार पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.
महाराष्ट्र में मंत्री संजय राठौड़ के इस्तीफे और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि मामले में जांच होनी है, जो भी जिम्मेदार होगा उसे सजा मिलेगी. पहले दिन से हमारा ऐसा मानना है. टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की आत्महत्या केस में घिरे संजय राठौड़ पर सीएम उद्धव ने कहा कि जिस समय हमें इस घटना के बारे में पता चला, हमने जांच का आदेश दिया. पुलिस से कहा है कि हमें फाइंडिंग दिखाए, जो भी ज़िम्मेदार पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन विपक्ष जांच को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहा है. ये गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









