
महाराष्ट्र: शिवनेरी किले पर शिवजयंती के जश्न में मातम, भगदड़ में महिलाएं-बच्चे घायल
AajTak
शिवजयंती पर पुणे के शिवनेरी किले में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए. संकरे रास्तों पर अफरा-तफरी मचने से महिलाएं और बच्चे घायल हुए, सभी का अस्पताल में इलाज जारी है.
महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नर तालुका में स्थित शिवनेरी किला पर शिवजयंती के मौके पर बुधवार रात से ही भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए. राज्यभर से शिवज्योत लेकर पहुंचे युवक, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और दर्शनार्थी बड़ी संख्या में किले के परिसर में मौजूद थे. पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न होने से हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा जैसे संकरे रास्तों पर भीड़ अनियंत्रित हो गई.
लोग एक साथ आगे बढ़ने लगे जिससे मची अफरा-तफरी में कई महिलाएं और छोटे बच्चे घायल हो गए.
घायल हुए सभी लोगों को तुरंत जुन्नर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
संकरे रास्तों पर बेकाबू हुई भीड़
शिवनेरी किले के अंबरखाना क्षेत्र के नीचे स्थित हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा पर स्थिति तब बिगड़ी जब हजारों लोग एक साथ संकरे रास्तों से निकलने लगे. पुलिस बल की कमी के कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. इसी आपाधापी में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे.
यह भी पढ़ें: पुणे में 104 रुपये के पार पेट्रोल का रेट, यहां चेक करें दिल्ली-NCR का अपडेट

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









