
महाराष्ट्र: शादी करने से किया इनकार तो शख्स ने गर्लफ्रेंड के पिता की दुकान में लगाई आग
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. जिसके बाद गुस्साए शख्स ने उसके पिता की सब्जी की दुकान में आग लगा दी और मिनी ट्रक भी जला दिया. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवती के अपने प्रेमी से शादी से इनकार करना महंगा पड़ गया. प्रेमी द्वारा दिए गए शादी के प्रपोजल को जैसे ही उसने रिजेक्ट किया तो प्रेमी को गुस्सा आ गया और उसने गर्लफ्रेंड के पिता की दुकान और मिनी ट्रक में आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नागपुर जिले के वाघोड़ा गांव में शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता के मिनी ट्रक और सब्जी की दुकान में आग लगा दी. उसका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था. उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी और महिला के बीच बीते सात महीने से संबंध हैं.
पुलिस के मुताबिक, जब उसकी पत्नी को अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी हुई तो वह उसे छोड़कर चली गई, जिसके बाद पति ने शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को अप्रोच किया.
पत्नी के जाने के बाद गर्लफ्रेंड ने किया था शादी से इनकार
जब शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए कहा तो उसने भी शादी करने से मना कर दिया. उसके बाद गुस्से में शख्स ने उसके पिता की दुकान और मिनी ट्रक में आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








