
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में भिड़े विधायक जितेंद्र आव्हाड और गोपीचंद पडलकर के समर्थक, गाड़ी टच होने पर हुआ था विवाद
AajTak
बीजेपी विधायक गोपीचंद पडळकर और एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच विधान भवन की लॉबी में जोरदार झड़प हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजी से फैल रहा है.
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में आज सियासी गरिमा तार-तार हो गई. बीजेपी विधायक गोपीचंद पडळकर और एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच विधान भवन की लॉबी में जोरदार झड़प हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए तेजी से फैल रहा है.
सूत्रों के अनुसार, कल विधान भवन के बाहर दोनों विधायकों और उनके समर्थकों के बीच गाली-गलौज और बहस हुई थी, जो आज सीधी मारपीट में बदल गई.
क्यों हुई झड़प?
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले जितेंद्र आव्हाड जब विधानसभा के बाहर खडे थे, तब गोपीचंद पडलकर ने अपने गाडी का दरवाजा इतनी जोर से ढकेला कि वो जाकर जितेंद्र आव्हाड के पैर में लगा. जिससे नाराज आव्हाड के कार्यकर्ता नितिन देशमुख ने गोपीचंद पडलकर को खरीखोटी सुनाई. उस समय पडलकर और नितिन देशमुख में गालीगलौज भी हुई.
उस घटना के बाद गोपीचंद पडलकर के कार्यकर्ता लगातार आव्हाड को फोन और मैसेज कर धमकियां दे रहे थे और आज उसी का नतीजा यह हुआ कि पडलकर के कार्यकर्ताओं ने आव्हाड के कार्यकर्ता नितिन देशमुख से भिड़ गए और विधानसभा परिसर में ही हाथापाई शुरू हो गई.
तत्काल कार्रवाई की मांग

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











