
महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव में MVA से अलग होकर लड़ सकते हैं उद्घव ठाकरे, उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू
AajTak
कलह की खबरों के बीच महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के सहयोगी दल लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए एक जुट हो गए हैं. शनिवार 15 जून को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (सीपी) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दोपहर 2 बजे यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे.
लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. जानकारी आ रही है कि शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण के प्रमुख राज ठाकरे अकेले विधानसभा चुनाव में लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने के बाद गुरुवार को मुंबई में हुई पार्टी बैठक में विधानसभा चुनाव में 200 से 225 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी राज्य में विधानसभावार उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. पिछले बुधवार को शिवसेना भवन में हुई एक बैठक में उद्धव ने राज्य भर के अपने सभी 'संपर्क प्रमुखों' (संचार प्रमुखों) से एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है कि अगर वे लोकसभा परिणाम के आधार पर सहयोगियों या निर्दलीय के साथ विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो क्या होगा.
इसी तरह उद्धव ठाकरे ने इस बात पर भी रिपोर्ट मांगी है कि क्या लोकसभा चुनाव में उनके अपने उम्मीदवार और सहयोगी पार्टी के उम्मीदवार के पदाधिकारियों ने एक साथ काम किया था. शिवसेना(यूबीटी) द्वारा राज्य के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया जाएगा.
इन 10 मानदंडों पर मांगी गई रिपोर्ट
वहीं, महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के सहयोगी दल शनिवार 15 जून को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. ये प्रेस वार्ता लोकसभा चुनाव के नतीजों का जश्न के रूप में रखी गई है.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के सहयोगी कलह की खबरों के बीच जानकारी आ रही है कि एमवीए सहयोगी महाराष्ट्र में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए एक जुट हो गए हैं. शनिवार 15 जून को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दोपहर 2 बजे यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






