
महाराष्ट्र: लाइट गई तो जनरेटर चलाया, शादी वाले घर में नवदंपति समेत 6 लोगों की धुंए से मौत
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सटे दुर्गापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिजली जाने के कारण जनरेटर लगाकर पूरा परिवार सो रहा था, उसी दौरान जनरेटर का धुंआ पूरे कमरे में फैल गया और दम घुटने से परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और एक सदस्य की हालत नाजुक है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सटे दुर्गापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिजली जाने के कारण जनरेटर लगाकर पूरा परिवार सो रहा था, उसी दौरान जनरेटर का धुंआ पूरे कमरे में फैल गया और दम घुटने से परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और एक सदस्य की हालत नाजुक है. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं और 15 दिन पहले ही घर में विवाह संपन्न हुआ था और नव वधू-वर की भी इस घटना में मौत हो गई. (चंद्रपुर से विकास राजुरकर की रिपोर्ट) चंद्रपुर शहर से सटे दुर्गापुर के वार्ड नंबर 3 में जनरेटर के धुएं में दम घुट कर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से पूरा परिसर सदमे में है. दुर्गापुर में रहने वाले पेशे से कांट्रेक्टर रमेश लष्कर समेत 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीती रात बिजली गुल होने के कारन जनरेटर लगाकर पूरा परिवार सो रहा था. बारिश के कारण जनरेटर को घर में रखा गया था जिसके कारण जनरेटर का धुंआ पूरे घर में फ़ैल गया और गहरी नींद में सो रहे लष्कर परिवार के 6 सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











