
महाराष्ट्र: राज्यसभा के बाद अब MLC चुनाव में भी ट्विस्ट, बीजेपी-कांग्रेस में सीधी जंग
AajTak
MLC election Maharashtra: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी शिवसेना को मात देने में सफल रही है, लेकिन एक बार फिर से विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी और महा विकास अघाड़ी आमने सामने हैं. हालांकि, इस बार बीजेपी की लड़ाई शिवसेना से नहीं बल्कि कांग्रेस से होगी. ऐसे में देखना होगा कि एमएलसी चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा?
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के बीच शह-मात का खेल होगा. विधान परिषद की 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी से पांच कैंडिडेट हैं तो महा विकास अघाड़ी के तीनों ही सहयोगी शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की तरफ से दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं.
महाविकास अघाड़ी (MVA) ने छह उम्मीदवार उतारकर सियासी घमासान की बुनियाद रख दी है. ऐसे में देखना है कि राज्यसभा की तरह क्या बीजेपी एक बार फिर मात देती है या फिर महा विकास अघाड़ी इस बार बीजेपी को शिकस्त देकर हिसाब बराबर करेगी?
एमएलसी चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से भाजपा समर्थित एक उम्मीदवार सदाभाऊ खोत और एनसीपी के एक उम्मीदवार शिवाजीराव गर्जे ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. इस तरह से 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में से कोई भी अपना एक उम्मीदवार वापस ले लेती तो सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा सकते थे.
कांग्रेस-बीजेपी ने पैदा किए चुनाव के हालात
कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी क्षमता से एक अधिक उम्मीदवार उतार कर विधान परिषद चुनाव में वोटिंग की स्थिति बना दी है, जिसके लिए 20 जून को मतदान होगा. महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों ने दो-दो उम्मीदवार और विपक्षी दल बीजेपी ने पांच उम्मीदवार खड़े किए हैं.
बीजेपी से प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, उमा खापरे, श्रीकांत भारतीय और प्रसाद लाड कैंडिडेट मैदान में हैं जबकि शिवसेना से सचिन अहीर और आमशा पाडवी, कांग्रेस से जगताप और चंद्रकांत हंडोरे हैं. वहीं, एनसीपी से रामराजे निंबालकर और एकनाथ खडसे हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







