
महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों पुरस्कार लेने से शरद पवार के भतीजे ने किया इनकार, ये है पूरा मामला
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे राजेंद्र पवार ने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र की अस्मिता को धूमिल करने वालों के हाथों से पुरस्कार कैसे लिया जाए? आपको बता दें कि राजेंद्र पवार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के चचेरे भाई और विधायक रोहित पवार के पिता हैं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार के भतीजे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों से पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है. शरद पवार के भतीजे राजेंद्र पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की छवि खराब करने वाले किसी व्यक्ति से पुरस्कार लेने के बजाय मैं कृषि कार्यालय में एक सिपाही से पुरस्कार स्वीकार करना पसंद करूंगा.
दरअसल, डॉक्टर पंजाबराव देशमुख कृषि पुरस्कार का आज वितरण किया जाना है. राजेंद्र पवार बारामती स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष हैं. उन्हें कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को लेकर डॉक्टर पंजाबराव देशमुख कृषिरत्न पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. आज ही राज्य सरकार की तरफ से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों इस पुरस्कार का वितरण किया जाना है.
कृषि क्षेत्र में काम करने वालों को दिया जाना है पुरस्कार
रविवार को महाराष्ट्र स्थापना दिवस था और आज पिछले तीन साल में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार दिया जाना है. पवार पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे. इस संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है. इस राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान राजा के शासन करते समय किसानों की फसलों की रक्षा की जाती थी. सभी जानते हैं कि उन्होंने अपने प्रशासन को किसानों की देखभाल करने का आदेश दिया था. उनका आदर्श हमारे सामने है.
राजेंद्र पवार ने कहा कि पंजाबराव देशमुख जिनके नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है, उन्होंने महाराष्ट्र की कृषि नीति की सराहना की. बाद में महाराष्ट्र की कृषि को समृद्धि के पथ पर ले गए. इसके अलावा महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले ने महाराष्ट्र में महिला शिक्षा के द्वार खोले. छत्रपति शिवाजी महाराज ही उनके आदर्श हैं. हम फुले-शाहू-आंबेडकर के बारे में सोचते हैं और जिस काम के लिए और जिनके नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है, उसे देखते हुए यह पुरस्कार कृषि कार्यालय में और मुख्यमंत्री के हाथों स्वीकार करना उचित होता.
महाराष्ट्र की छवि खराब करने की कोशिश की गई: राजेंद्र पवार

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






