
महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर जंग, NCP का BJP को जवाब- क्या पीएम ने लॉकडाउन से पहले किसी से की थी चर्चा?
AajTak
भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य विपक्ष की पार्टियां राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का विरोध कर रही हैं. बयानबाजी के बीच अब राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने जवाब दिया है.
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन का खतरा बरकरार है. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार को ही लॉकडाउन पर फैसला ले सकते हैं. लेकिन इसको लेकर राजनीतिक घमासान चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य विपक्ष की पार्टियां राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का विरोध कर रही हैं. बयानबाजी के बीच अब राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने जवाब दिया है. महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देशभर में लॉकडाउन लगाया, तब उन्होंने किसी की सलाह नहीं ली और ना ही किसी के खाते में पैसे भेजे. ऐसे में बीजेपी को इस तरह के सवाल खड़े करने का अधिकार ही नहीं है. सिर्फ राजनीति के लिए इस तरह की मांग रखना ठीक नहीं है. नवाब मलिक ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, इस पर आज ही लंबे मंथन के बाद फैसला लिया जाएगा. राज्य सरकार लोगों के हित में ही फैसला लेगी, ताकि लोगों की जान भी बचे और रोजी-रोटी पर भी कोई आंच नहीं आए. बता दें कि महाराष्ट्र में बेकाबू होती कोरोना की रफ्तार के बीच लॉकडाउन की तलवार लटकी है. प्रदेश में कोविड मामले से जुड़ी टास्क फोर्स ने कम से कम 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने की अपील की है. जिसपर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फैसला लेना है. लॉकडाउन की आहट के बीच बीजेपी ने इसका विरोध किया है. बीजेपी का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा. बीजेपी ने मांग की है कि गरीब लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जानी चाहिए, अगर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा रहा है तो. अब ऐसी ही मांग को लेकर बीजेपी और राज्य सरकार में जंग चल रही है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हर दिन पचास हजार से अधिक कोरोना के केस आ रहे हैं. बीते दिन ये आंकड़ा 63 हजार पर पहुंच गया था. ऐसे में राज्य के कई हिस्सों में बेड्स की कमी, टेस्टिंग, वैक्सीनेशन को लेकर दिक्कतें आ रही हैं और हर दिन केस बढ़ते जा रहे हैं.
आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






