
'महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी सीखनी होगी...' MNS नेता ने बैंक अधिकारी को दी धमकी, वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई के माहिम इलाके में मराठी भाषा को लेकर विवाद सामने आया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के एक पदाधिकारी का बैंक अधिकारी से बहस और धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि अधिकारी के मराठी में बात करने से इनकार पर नेता ने MNS स्टाइल में सबक सिखाने की चेतावनी दी. इसी के साथ ट्रांसफर कराने की बात भी कही.
मुंबई में एक बार फिर भाषा का मुद्दा गरमा गया है. माहिम स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में मराठी में बात करने को लेकर एक MNS पदाधिकारी और बैंक अधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई. इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेता बैंक में अधिकारी को मराठी न बोलने पर MNS स्टाइल में सबक सिखाने की धमकी देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद मराठी को लेकर नई बहस छिड़ गई है.
इस मामले का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें MNS सेक्रेटरी अनीश खंडागले मुंबई के माहिम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक अधिकारी से बहस करते और उसे धमकाते हुए दिख रहे हैं. जब बैंक अधिकारी ने मराठी में बात करने से मना कर दिया तो अनीश भड़क गए.
अनीश खंडागले बैंक अधिकारी से पूछते हैं कि तुम्हें मराठी नहीं आती? जब वह मना करते हैं, तो अनीश आगे कहते हैं, क्यों? तुम मुंबई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में काम करते हो और तुम्हें मराठी नहीं आती? अगर तुम्हें महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी सीखनी होगी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: नागपुर में मराठी भाषा पर विवाद, MNS कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक में किया हंगामा
बैंक अधिकारी ने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र नेशनलाइज़्ड है, बैंक अफसर ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश का रहने वाला हूं, फिर पूछा कि कहां लिखा है कि उन्हें मराठी सीखनी है. बैंक अधिकारी की इस बात से खंडागले नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि तुम्हें लिखित में चाहिए. रुको, मैं तुम्हें दिखाता हूं.
फिर MNS नेता कैमरे की तरफ मुड़ते हैं और कहते हैं कि अधिकारी ने एक ग्राहक के साथ घमंड वाला व्यवहार किया था, जो लोन के लिए बैंक आया था. बैंक अधिकारी ने कहा है कि वह मराठी में बात नहीं करेंगे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से अब हम दिखाएंगे कि आगे क्या होता है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










