
महाराष्ट्र में भी लंपी वायरस का कहर, 10 महीने में 11 हजार से ज्यादा मवेशियों की जान गई
AajTak
महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि राज्य के 36 जिलों में से 33 में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला है. यहां 291 तहसीलों में मवेशी लंपी वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हुए हैं और मौत की सूचना मिली है.
राजस्थान, यूपी, एमपी और गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी लंपी वायरस का कहर देखने को मिला है. यहां इस साल करीब 1,78,072 मवेशी संक्रमित हुए हैं और अक्टूबर तक 11,547 की मौत हो चुकी है. इस संबंध में सरकार ने मंगलवार को विधान परिषद में जानकारी दी है. सरकार ने ये भी दावा किया है कि मवेशियों के मारे जाने पर मुआवजा भी बांटा गया है.
महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि राज्य के 36 जिलों में से 33 में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला है. यहां 291 तहसीलों में मवेशी लंपी वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हुए हैं और मौत की सूचना मिली है. बता दें कि विधान परिषद में डॉ. मनीषा कयांडे, महादेव जानकर, एकनाथ खड़से और अन्य ने लंपी वायरस के संबंध में सवाल उठाया था. जिसके जवाब में मंत्री की तरफ से जानकारी दी गई है.
गाय के मरने पर दिया 30 हजार रुपए मुआवजा
मंत्री ने आगे बताया कि लंपी वायरस बीमारी से बचाने के लिए करीब 1.39 करोड़ मवेशियों को गॉट पॉक्स-वायरस का टीका लगाया गया है. विखे-पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र में 1,39,92,304 मवेशियों में से 2.71 प्रतिशत पशु लंपी वायरस से संक्रमित हुए हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रति मृत गाय के लिए 30,000 रुपये, मृत बैल के लिए 25,000 रुपये और मृत बछड़े के लिए 16,000 रुपये का मुआवजा दिया गया है.
टीका लगाकर सुरक्षित किए गए मवेशी
बताते चलें कि लंपी वायरस के कहर से राजस्थान, यूपी, एमपी, केरल समेत कई राज्यों में मवेशियों की मौत हुई है. उसके बाद सरकारों की तरफ से वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाई गई और मवेशियों को सुरक्षित किया गया. ये रोग खून पीने वाले कीड़ों, जैसे कुछ मक्खियों और मच्छरों द्वारा फैलता है और बुखार का कारण बनता है. बाद में मवेशियों में मृत्यु भी हो जाती है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








