
महाराष्ट्र में भाषा विवाद: हिंदी विरोध पर हिंसा, क्या मराठी को होगा फायदा? देखें
AajTak
महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई. इसमें मीरा रोड और ठाणे में हुई घटनाओं को अपवादात्मक बताया गया. एक वक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का विरोध पहली से पांचवीं तक हिंदी को अनिवार्य करने के खिलाफ था, जिसे सरकार ने वापस ले लिया. इस जीत के उपलक्ष्य में पांच तारीख को एक रैली का आयोजन किया गया है, जिसका एजेंडा सिर्फ मराठी है और इसके राजनीतिक अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











