
महाराष्ट्र में भाषा की सियासत तेज, क्या हिंसा से मिलेंगे मराठी जनता के वोट? देखें खबरदार
AajTak
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से ठीक पहले भाषा को लेकर सियासत बहुत ज्यादा तेज हो गई है. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे 19 साल के बाद पहली बार एक मंच पर नजर आ रहे हैं. मराठी बनाम हिंदी को लेकर विवाद बढ़ रहा है और इस माहौल का फायदा लेकर नितेश राणे ने हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेला है. देखें खबरदार.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











