
महाराष्ट्र में बेलगाम कोरोना, अमरावती और अचलपुर में बढ़ाया गया लॉकडाउन
AajTak
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी. साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान, निजी कोचिंग सेंटर आदि प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. लोग अपनी जरूरत का सामान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच खरीद सकेंगे.
महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती और अचलपुर में 8 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. इस दौरान जिले में आवश्यक सेवाओं के संचालन को अनुमति दी गई है. वहीं अंजनगांव सुरजी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इससे पहले दोनों शहरों में (अमरावती और अचलपुर) 21 फरवरी को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. यह लॉकडाउन एक मार्च तक के लिए लगाया गया था. लेकिन शनिवार को स्थिति की समीक्षा करने के बाद दोनों शहरों में फिर से लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









