
महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल... राज ठाकरे 6 साल बाद पहुंचे मातोश्री, बर्थडे पर भाई उद्धव से की मुलाकात
AajTak
राज ठाकरे इससे पहले जब भी मातोश्री गए, तब कोई न कोई बेहद जरूरी वजह रही थी. लेकिन अब राज ठाकरे पहली बार स्वेच्छा से अपने भाई उद्धव ठाकरे को मातोश्री में जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हैं. इस 'भाईचारे' को भविष्य में ठाकरे ब्रदर्स की एकजुटता का बड़ा संकेत माना जा रहा है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को मातोश्री पहुंचकर अपने भाई और शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है. यह मुलाकात उद्धव के जन्मदिन के मौके पर की गई है, लेकिन इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. आखिरी बार करीब 6 साल पहले राज ठाकरे मातोश्री गए थे और उद्धव परिवार को अपने बेटे अमित ठाकरे की शादी में आने का न्योता दिया था.
जन्मदिन पर उद्धव को दी बधाई
हाल ही में मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक रैली के दौरान भी ठाकरे ब्रदर्स एक मंच पर आए थे और अब राज ठाकरे ने उद्धव के घर जाकर उनसे मुलाकात की है. राज ठाकरे का मातोश्री पहुंचना महाराष्ट्र की सियासत का अहम पड़ाव माना जा रहा है, क्योंकि शिवसेना छोड़ने के बाद राज ठाकरे कुछ चुनिंदा मौकों को छोड़कर कभी मातोश्री नहीं गए थे. करीब 13 साल पहले भी शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की तबीयत बिगड़ने पर राज ठाकरे मातोश्री गए थे.
ये भी पढ़ें: 'विजय सभा कहा था, लेकिन रुदाली भाषण हुआ', उद्धव-राज ठाकरे की रैली पर CM फडणवीस का तंज
राज ठाकरे इससे पहले जब भी मातोश्री गए, तब कोई न कोई बेहद जरूरी वजह रही थी. लेकिन अब राज ठाकरे पहली बार स्वेच्छा से अपने भाई उद्धव ठाकरे को मातोश्री में जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हैं. इस 'भाईचारे' को भविष्य में ठाकरे ब्रदर्स की एकजुटता का बड़ा संकेत माना जा रहा है.
20 साल पर एक मंच पर आए

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











