
महाराष्ट्र में बड़ा पुल हादसा, 60 फीट की ऊंचाई से रेल की पटरी पर गिरे 20 लोग, 8 की हालत गंभीर
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. इस दौरान कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए. जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी. यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. इस दौरान कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए. जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी. यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे है.
बता दें कि इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं. जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है. गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे. तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया. घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.
यहां देखें वीडियो-
पुल गिरने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह घटना करीब 5 बजे की है. जब अचानक से पुल बीच से ही नीचे आ गिरा. रेलवे ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए हैं. उनमें से 13 लोगों की जानकारी सामने आई है.
आंध्र प्रदेश में टला एक हादसा
इससे पहले आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में भी बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल वहां एक ट्रेन रुकी हुई थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई. ट्रेन में आग लगने से अचानक भगदड़ मच गई. बता दें कि बेंगलुरू से कुप्पम होते हुए हावड़ा एक्सप्रेस के S9 एसी कोच में आग लग गई.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










