
महाराष्ट्र में पंचायत से असेंबली तक बीजेपी सत्ता का टार्गेट तो पूरा हो गया, अब आगे क्या?
AajTak
महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में भी बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. ये जीत भी बीजेपी को महायुति के सहयोगियों के साथ ही मिली है - और लगातार सफलता के साथ बीजेपी ने जीत का महाराष्ट्र मॉडल बना लिया है.
कांग्रेस मुक्त भारत का सपना भले न पूरा हो पाया हो, बीजेपी के स्वर्णिम काल के लिए पंचायत से पार्लियामेंट तक का सपना भले अब तक अधूरा हो, लेकिन महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव नतीजे आने के साथ ही बीजेपी को एक बड़ी उपलब्धि हासिल जरूर हो गई है.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे महाराष्ट्र में भी बहुत अच्छे नहीं रहे, लेकिन उसके बाद से तो चुनाव दर चुनाव बीजेपी जनता की अदालत में मजबूती से पांव जमाती हुई आगे बढ़ रही है. यह सिलसिला शुरू हुआ, महाराष्ट्र में देवा भाऊ के नाम से मशहूर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी की विधानसभा चुनावों में मिली रिकॉर्ड जीत से. उसके बाद तो नगर निगम और पंचायत चुनावों के बाद जिला परिषद चुनाव में भी बीजेपी का परचम लहरा रहा है.
2014 में गुजरात मॉडल के साथ दिल्ली पहुंची बीजेपी को 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से धोखा खाना पड़ा था, लेकिन हिसाब बराबर करते भी ज्यादा देर नहीं लगी. 2026 के शुरू होते ही बीजेपी को अपने स्वर्णिम काल का लक्ष्य हासिल करने के लिए महाराष्ट्र मॉडल मिल गया है.
नए नतीजे भी जश्न का बहाना बने
12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए 7 फरवरी को चुनाव हुए थे, और 9 फरवरी को मतगणना सोमवार हुई. चुनावों में कुल 68.28 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. चुनाव में लोगों को दो वोट डालने थे. एक जिला परिषद सीट के लिए और दूसरा पंचायत समिति के चुनाव क्षेत्र के लिए. चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए. जिला परिषद के लिए सफेद बैलेट पेपर, और पंचायत समिति के लिए गुलाबी बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया.
महाराष्ट्र स्टेट चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी महायुति ने 12 जिला परिषदों की कुल 731 सीटों में से 552 सीटों पर जीत हासिल कर साफ बढ़त बना ली है. और, वैसे ही 1,462 पंचायत समिति की सीटों में से 1,000 से अधिक सीट जीत ली है. महायुति में भी बीजेपी जिला परिषद चुनाव में 225 सीटों पर जीत दर्ज करके सबसे आगे खड़ी हो गई है, गठबंधन पार्टनर NCP को 165 और शिवसेना को 162 सीटों पर जीत मिली है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











