
महाराष्ट्र में क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? CM ठाकरे का आज राज्य के नाम संबोधन
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम सात बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे. सीएम के इस संबोधन को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. सीएम उद्धव ठाकरे का यह संबोधन इसलिए भी अहम है क्योंकि मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम सात बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे. सीएम के इस संबोधन को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. सीएम उद्धव ठाकरे का यह संबोधन इसलिए भी अहम है क्योंकि मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार पहले ही बता चुके हैं कि नागपुर, अमरावती, यवतमाल जैसे जिलों में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए राज्य सरकार इन जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की सोच रही है. इस संबंध में सीएम की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है जिसमें फैसला लिया जाना है.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









