
महाराष्ट्र में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, बंगाल ने 4 राज्यों से आने वालों पर बढ़ाई सख्ती
AajTak
महाराष्ट्र में बुधवार के दिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई. बीते 24 घंटों में राज्य में 8,807 नए कोरोना मामले पाए गए हैं. साथ ही कोरोना के कारण 80 मौत दर्ज की गईं हैं. इससे पहले मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में 6,218 मामले दर्ज किए गए थे और 51 मौत हुईं थीं.
देश भर में कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम चलाया जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बुधवार के दिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 8,807 नए कोरोना मामले पाए गए हैं. साथ ही कोरोना के कारण 80 मौत दर्ज की गईं हैं. इससे पहले मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में 6,218 मामले दर्ज किए गए थे और 51 मौत हुईं थीं. इसके अलावा मुंबई स्थित एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में भी बुधवार के दिन दो अंकों में नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. एक लंबे समय के बाद धारावी में फिर से दो अंकों में कोरोना मामले पाए गए हैं. बुधवार के दिन धारावी में दस कोरोना मामले दर्ज किए गए. इसके साथ धारावी में कुल कोरोना मामले 4041 पहुंच चुके हैं, जिनमें से 33 अभी भी सक्रिय हैं. इससे पहले 17 जनवरी के दिन ही धारावी में दस मामले पाए गए थे. उसके बाद धारावी में कोरोना मामले दो अंकों में नहीं पहुंचे, ऐसा भी हुआ कि धारावी में कोई कोरोना मामला नहीं पाया गया था. इससे पहले धारावी में कोरोना के मामले जीरो से पांच के बीच बने हुए थे. लेकिन बुधवार के दिन एक साथ दस कोरोना मामले पाए जाने से धारावी में एक बार कोरोना का संकट बन आया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









