
महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा कोरोना, मुंबई में फिर हजार से ज्यादा केस
AajTak
मुंबई में 1051 कोरोना के नए मामले सामने आए, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पुणे शहर में 14 मार्च तक के लिए स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला लिया गया.
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. मुंबई में रविवार को फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए. मुंबई में 1051 कोरोना के मामले आए, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पुणे शहर में 14 मार्च तक के लिए स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला लिया गया है. नाइट कर्फ्यू भी 14 मार्च तक के लिए बढ़ाया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 8000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8293 नए केस दर्ज हुए. इसके अलावा राज्य में 62 और लोगों की मौत हो गई.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









