
महाराष्ट्र में कसारा और इगतपुरी के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी, रेल यातायात प्रभावित नहीं
AajTak
मुंबई डिवीजन में डाउन मेन लाइन पर कसारा से टीजीआर-3 डाउन लाइन सेक्शन के बीच 18.31 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी- जेएनपीटी/डीएलआईबी कंटेनर ट्रेन के 2 वैगन पटरी से उतर गए. इसकी वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.
महाराष्ट्र के मुंबई में एक रेल हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. घटना रविवार शाम 6 बजकर 31 मिनट की है. इस रेल हादसे से सिर्फ कसारा-इगतपुरी सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इसके अलावा अन्य किसी लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ है. मध्य रेलवे CPRO ने इसकी जानकारी दी है.
शाम साढ़े छह बजे हुआ हादसा मुंबई डिवीजन में डाउन मेन लाइन पर कसारा से टीजीआर-3 डाउन लाइन सेक्शन के बीच 18.31 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी- जेएनपीटी/डीएलआईबी कंटेनर ट्रेन के 2 वैगन पटरी से उतर गए. इसकी वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, हालांकि उपनगरीय लोकल ट्रेन के यातायात प्रभावित नहीं है.
इसके साथ ही इगतपुरी से कसारा यूपी खंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा है. इस पर भी ट्रेनों का संचालन जारी है. कल्याण स्टेशन रोड एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन और इगतपुरी स्टेशन रेल एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को दुर्घटना स्थल पर ले जाए जाने का आदेश दिया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










