
महाराष्ट्र में अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक्शन शुरू, ATS ने 16 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
AajTak
हाल ही में समाप्त हुए महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर सरकार का रुख साफ किया था. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में रोहिंग्याओं और अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू की जाएगी.
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में 6 महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि एटीएस द्वारा शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं. महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटों में कार्रवाई की गई. हमने बांग्लादेशी से भारत में अवैश प्रवेश करने वाले 7 पुरुषों और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. उन पर विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं. '
अधिकारी ने कहा, 'ये बांग्लादेशी नागरिक जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज प्राप्त करने में कामयाब रहे थे.' एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस और पुलिस के एक संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से 3 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. आरोपी भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे. एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में इन्हें अनवा और कुंभारी गांवों से गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में अवैध घुसपैठ पर ATS का बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने भारत में अवैध रूप से काम करने के लिए अपने पहचान पत्र में फर्जीवाड़ा किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, वे पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे थे. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हाल ही में समाप्त हुए महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर सरकार का रुख साफ किया था.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पालघर में बंद रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौत
उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में रोहिंग्याओं और अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू की जाएगी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, 'सरकार की भूमिका बिल्कुल साफ है. ऐसे सभी बांग्लादेशी नागरिक जो भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं. उन्हें खोजने और उन्हें डिपोर्ट करना ही सरकार की भूमिका है और हमने इस काम की शुरुआत भी कर दी है.' इसी तर्ज पर मुंबई, नवी मुंबई, धुले, भिवंडी और राज्य के अन्य इलाकों में राज्य पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान की जा रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






