महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस से मिले कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, BJP में शामिल होने की अटकलों को बताया निराधार
AajTak
दोनों ही नेता सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी आशीष कुलकर्णी के वर्ली स्थित आवास पर गणेश दर्शन के लिए गए हुए थे. इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाघट तेज हो गई है. हालांकि कांग्रेस नेता ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है.
महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक संकट के बाद उद्धव और एकनाथ गुट शिवसेना पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं. वहीं बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे अब उद्धव गुट के बड़े नेताओं के संपर्क में है. माना जा रहा है कि इन नेताओं को वह अपने गुट में शामिल करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस बीच अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कल वर्ली में मुलाकात की.
जानकारी के मुताबिक दोनों ही नेता सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी आशीष कुलकर्णी के वर्ली स्थित आवास पर गणेश दर्शन के लिए गए हुए थे. इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाघट तेज हो गई है. हालांकि इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है.
बता दें कि आशीष कुलकर्णी शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ काम कर चुके हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने बीजेपी का हाथ थामा था. महाराष्ट्र में राज्यसभा और एमएलसी चुनावों में रणनीति तैयार करने में इनकी ही अहम भूमिका बताई जताई है.
क्या बोले अशोक चव्हाण
इंडिया टुडे से बात करते हुए कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं जल्द ही दिल्ली में भारत जोड़ो कांग्रेस की रैली में भाग लूंगा. उनके भाजपा में शामिल होने की सभी अटकलें निराधार हैं. मैं आशीष कुलकर्णी के यहां गणेश दर्शन के लिए गया था, तभी डिप्टी सीएम फडणवीस पहुंचे थे. कई मेहमानों की उपस्थिति में हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई.
कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं चव्हाण

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






