
महाराष्ट्र: दूध के दाम की सब्सिडी घोषित, किसानों ने अनशनकर्ताओं को दूध से नहलाया
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के दूध खरीद पर 5 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है. गाय के दूध के दाम 24 रुपये तक गिरने के कारण किसान परेशान थे. दूध के दाम 34 रुपये तक बढ़ाने की मांग को लेकर पुणे जिले के इंदापुर में शिवधर्म फाउंडेशन के दो किसानों दीपक काटे और माऊली वनवे ने 11 दिन तक अनशन किया.
महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापूर में दूध दाम पर पांच रुपये सब्सिडी दी गई है. इस खबर के बाद खुश हुए किसानों ने अनशनकर्ताओं को दूध से नहलाया. दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के दूध खरीद पर 5 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है. इसके बाद दूध के दाम की बढ़ोतरी को लेकर अनशन कर रहे आंदोलनकारियों को किसानों ने दूध से नहलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.
गाय के दूध के दाम 24 रुपये तक गिरने के कारण किसान परेशान थे. दूध के दाम 34 रुपये तक बढ़ाने की मांग को लेकर पुणे जिले के इंदापुर में शिवधर्म फाउंडेशन के दो किसानों दीपक काटे और माऊली वनवे ने 11 दिन तक अनशन किया.
प्रशासन द्वारा उन्हें दूध के दाम बढ़ाने का आश्वासन दिया गया. तब उन्होंने अनशन छोड़ दिया था. उसके बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने शीतकालीन सत्र में गाय के दूध को खरीद पर 5 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा कर दी. सरकार की ओर से सब्सिडी की घोषणा होते ही इंदापुर में दूध उत्पादकों ने अनशनकर्ता दिपक काटे और माऊली वनवे को दूध से नहलाकर खुशी मनाई.
हिमाचल में जारी है प्रदर्शन
उधर, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को लेकर विपक्षी दल भाजपा लगातार हमलावर है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को दूध की गारंटी को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन में जाने से पहले विरोध जताया. भाजपा विधायक गगरी में दूध लेकर विधानसभा पहुंचे ओर कांग्रेस को दूध खरीदने की गारंटी याद दिलाई.
इस दौरान भाजपा विधायक सदन के बाहर सौ रुपए किलो दूध बेचते नजर आए. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौर में जनता से वादा किया था कि प्रदेश में गाय का दूध 80 रुपये किलो और भैंस का दूध 100 रुपये किलो में खरीदा जाएगा.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











